Motorcycle/Two-Wheeler/Bike Insurance Online कैसे खरीदें? बाइक इंश्योरेंस ऑनलाइन कैसे करें? Online Motorcycle Insurance

0

 Motorcycle/Two-Wheeler/Bike Insurance Online कैसे खरीदें? बाइक इंश्योरेंस ऑनलाइन कैसे करें?


क्या आप अपनी Motorcycle या Bike के लिए Insurance कराना चाहते हैं? अगर आप Insurance नहीं कराते हैं, तो किसी दुर्घटना की स्थिति में आपको कोई मुआवजा नहीं मिलेगा, और ट्रैफिक पुलिस की पेपर चेकिंग में आपको जुर्माना भी चुकाना भी पड़ेगा।


  अगर आपके पास Insurance रहती है, तो किसी एक्सीडेंट, बाइक/स्कूटर चोरी होने, प्राकृतिक या अन्य आपदा की स्थिति में बीमा पॉलिसी आपके नुकसान को कवर करती है। अगर आपके दो पहिया वाहन से किसी तीसरे व्यक्ति को नुकसान होता है, तो थर्ड पार्टी कवरेज में उसके लिए मुआवजे की भी व्यवस्था है।


  जब आप Bike या Motorcycle Insurance करवाते हैं, तो आपको किसी दुर्घटना की स्थिति में दो पहिया वाहन को होने वाले नुकसान के मामले में बीमा पॉलिसी उसे ठीक करने का खर्च उठाती है।


   इसलिए अगर आप भी अपनी मोटरसाइकल/बाइक/स्कूटर के लिए ऑनलाइन पॉलिसी/बीमा खरीदना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए तरीके के माध्यम से ऑनलाइन टू व्हीलर इंश्योरेंस खरीद सकते हैं 



आप खुद से Online Motorcycle Insurance कैसे खरीद सकते हैं?


  आप किसी भी दोपहिया वाहन या Bike/Motorcycle Insurance के लिए ऑनलाइन इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना चाहते हैं, तो इसका बहुत आसान तरीका है। किसी बीमा कंपनी से बीमा पॉलिसी खरीदने से पहले जरूरी है कि आप कई कंपनियों के प्लान की तुलना करें।


  ऑनलाइन स्पेस में कई ऐसी वेबसाइट मौजूद हैं, जहां आप Motorcycle/Bike या दो पहिया वाहन की कंपनी, मॉडल और उसके खरीदने के साल के हिसाब से उसकी बीमा पॉलिसी की तुलना कर सकते हैं।


  बीमा पॉलिसी की तुलना करने में यह ध्यान रखें कि आप आंखें बंद कर सिर्फ प्रीमियम के बारे में ही विचार नहीं करें, बल्कि पॉलिसी के अन्य फीचर को भी देखें।



Online Motorcycle/Two-Wheeler/Bike Insurance खरीदने के सबसे आसान तरीके


  अब हम जानते हैं कि Online Motorcycle/Two-Wheeler/Bike Insurance को कैसे खरीद सकते हैं? इसके लिए आपको नीचे दिए गए Steps को फॉलो कर सकते हैं :-


Step 1.:- सबसे पहले आप बीमा कंपनी की वेबसाइट पर जायें। वहां आप Motorcycle/Two-Wheeler/Bike Insurance पर क्लिक करें। इसके बाद आपको Online Motorcycle/Two-Wheeler/Bike Insurance खरीदने के लिए संबंधित पेज पर री डायरेक्ट कर दिया जायेगा।


Step 2.:- यहां अब आपको दो पहिया वाहन के बारे में बेसिक जानकारी डालनी होगी। इसमें आप अपने वाहन का मॉडल, उसे बनाने वाली कंपनी का नाम, उसके ईंजन की क्षमता और रजिस्ट्रेशन का साल आदि शामिल है। 


  यह सब जानकारी वेबसाइट पर देने के बाद बीमा कंपनी आपको उसका बीमा करने में खर्च होने वाले रकम (कोटेशन) की जानकारी देगी। यही रकम आपके दो पहिया वाहन के बीमा की प्रीमियम की रकम होगी।


Step 3.:- अगर आप प्रीमियम की रकम और दो पहिया वाहन के बीमा के फीचर से संतुष्ट हैं, तो आप Next बटन पर क्लिक करें। इसके बाद यहां आपको व्यक्तिगत जानकारी डालनी होगी, इसमें आपका नाम, पता, मोबाइल नम्बर आदि दर्ज करें।


  इसके बाद आपको यहां वाहन के बारे में भी पूरी जानकारी और पिछली बीमा पॉलिसी की जानकारी देनी होगी।


व्यक्तिगत जानकारी :- इसमें आप अपने वाहन के मालिक का नाम, जन्म तिथि, लिंग इत्यादि को दर्ज करें।

संपर्क का विवरण :- इसमें आपको मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता आदि को दर्ज करना होगा। 

पॉलिसी की जानकारी :- इसमें आपको पुरानी पॉलिसी के शुरू होने और खत्म होने की जानकारी दर्ज करनी होगी।

वाहन की जानकारी :- इसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन की तारीख, वाहन बनाने वाली कंपनी का नाम, वाहन का मॉडल, उसके ईंजन की क्षमता, ईंजन और चेसिस नंबर, शोरूम प्राइस, लोन की जानकारी आदि देनी है।


Step 4.:- इसके बाद आप पॉलिसी की जानकारी विस्तार में पढ़ें। अगर पॉलिसी के बारे में दी गयी जानकारी आपकी जरूरत के हिसाब से सही है, तो आप 'मैं सहमत हूं' टैब पर क्लिक करें। इसके बाद आपको बीमा कंपनी पेमेंट करने वाले पेज पर भेज देगी।


Step 5.:- आप यहां बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए पेमेंट मोड चुनें। इसके बाद आप यहां डेबिट/क्रेडिट कार्ड या पेमेंट वॉलेट का विकल्प चुनकर पेमेंट कर सकते हैं।


दो पहिया वाहन के लिए बीमा पॉलिसी खरीदने में पेमेंट करते ही आपकी पॉलिसी जेनरेट हो जाएगी। अगर आप चाहें, तो पॉलिसी डॉक्यूमेंट का प्रिंट निकाल सकते हैं।

आप बीमा कंपनी को पॉलिसी डाक से भेजने के लिए भी निर्देश दे सकते हैं। इसके कुछ दिनों बाद पॉलिसी आपके पते पर डाक से पहुंच जाएगी।



Policybazaar bike insurance

बाइक इन्शुरन्स प्राइस लिस्ट 2020

Bike insurance renewal

Bike insurance online check

Two wheeler insurance renewal online

Bike insurance check

ACKO bike insurance

Check vehicle insurance status online


बाइक इन्शुरन्स प्राइस लिस्ट 2021

मोटर साइकिल बीमा price

मोटरसाइकिल का बीमा कैसे चेक करें

बाइक इन्शुरन्स के फायदे

Bike insurance online

बजाज इंश्योरेंस टू व्हीलर


Motorcycle/Two-Wheeler/Bike Insurance Online कैसे खरीदें?



Online Motorcycle/Two-Wheeler के बारे में अंतिम शब्द


 तो दोस्तों! हमें उम्मीद हैं कि "Motorcycle/Two-Wheeler/Bike Insurance Online कैसे खरीदें?" के बारे जानकारी मिली। अगर आपको इस आर्टिकल से सबंधित कोई प्रश्न हैं, तो हमें कॉमेंट जरुर करें और इसे अपने रिश्तेदारों को भी शेयर करना न भूलें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)